Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

भाजपा का दीवार लेखन मिटाने का आरोप, शुभेंदु अधिकारी का तृणमूल पर निशाना

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की धरती पर “आतंक की राजनीति” को ज्यादा दिनों तक चलने नहीं दिया जाएगा

13 Feb 2026

भाजपा का दीवार लेखन मिटाने का आरोप, शुभेंदु अधिकारी का तृणमूल पर निशाना

हुगली। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दक्षिण कोलकाता जिले के अंतर्गत बेहाला पूर्व विधानसभा क्षेत्र के 122 नंबर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के दीवार लिखन को योजनाबद्ध तरीके से मिटाया गया।
शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 156 और 157 नंबर बूथों में भाजपा की कम से कम 10 दीवार लेखन को मिटाया गया है। उन्होंने इसे तृणमूल कांग्रेस की “कायरता” करार देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक देश में इस तरह से विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश बेहद निंदनीय और शर्मनाक है।
उन्होंने अपने संदेश में स्पष्ट शब्दों में कहा कि दीवार लेखन मिटाकर जनता के मन से भारतीय जनता पार्टी को नहीं हटाया जा सकता। भाजपा के आदर्श और विचार जनता के दिल से मिटाए नहीं जा सकते। जनता का समर्थन और प्रेम ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि हर अन्याय का जवाब जनता देगी—सड़कों पर, और लोकतांत्रिक तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करके। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की धरती पर “आतंक की राजनीति” को ज्यादा दिनों तक चलने नहीं दिया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शुभेंदु अधिकारी का तृणमूल पर निशाना
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की धरती पर “आतंक की राजनीति” को ज्यादा दिनों तक चलने नहीं दिया जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News